शिमला
शिमला के ढली बाईपास में वीरवार को कॉलेज की एक छात्रा एम्बुलेंस की टक्कर लगने से घायल हो गई ।जिसके बाद घायल छात्रा अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार पैदल जा रही 19 वर्षीय (अंजली) छात्रा जिला कुल्लू की आनी की रहने वाली है । पैदल जाते समय सड़क से गुजर रही एम्बुलेंस का शीशा छात्रा के मुंह से टकराने से यह दुर्घटना पेश आई।घटना के बाद करीब 5 मीटर आगे जाकर उक्त एम्बुलेंस चालक ने ब्रेक लगाई । पुलिस ने चालक का ब्लड सैम्पल लेकर जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।
डी एस पी हेडक़वार्टर कमल किशोर के अनुसार चालक के खिलाफ एम वी एक्ट के तहत कारवाई की गई है ।
शिमला के ढली में एम्बुलेंस की टक्कर से कॉलेज की छात्रा हुई घायल, वीडियो वायरल

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप