शिमला : राजधानी के टूटीकंडी में एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में पाया गया है। व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय दौलत राम निवासी गांव देवला छांव, डाकघर हरनोड़ा जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। यह शिमला के समरहिल में रहता था और किसी एन.जी.ओ में काम करता था। उक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी के अंदर ही पड़ा हुआ था। लोगों द्वारा व्यक्ति के मृत पाए जाने की सूचना मिलने के बाद बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया ।
शिमला के टूटीकंडी में गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला बिलासपुर का व्यक्ति

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट