विधायक जनारथा ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर एसजेपीएनएल व सीपीएस के साथ की रिव्यू बैठक

शिमला
शिमला शहर में पानी की समस्या को दूर करने के मकसद से शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने एस.जे.पी.एन.एल. जल विभाग एमडी डॉ पंकज ललित और अधिकारियों के साथ साथ सी.पी.एस.आशीष बुटेल की उपस्थिति में एक रिव्यू मीटिंग की। बैठक में शिमला में पानी की समस्याओं को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई और आने वाले समय में जिस तरह पानी की कमी और सूखे जैसे हालात बन रहे हैं उन सभी हालातों से निपटने के लिए रणनीति तैयार की है।
गौरतलब है कि इस बार शिमला में समुचित बर्फबारी न होने से गर्मियों में पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले सकती है ।