विधायक जनारथा का फेसबुक अकाउंट हैक, शरारती तत्व पैसों की कर रहा मांग

शिमला
शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा की फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। विधायक का फोटो लगाकर शरारती तत्व लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। कृपया सावधान रहें।
विधायक हरीश जनारथा के जान पहचान वालों सहित आमजन को सूचित किया जाता है कि इस शरारती तत्व के मोबाइल नंबर और इस अकाउंट से अगर कोई भी आपसे पैसे की मांग करता है तो कृपया इसके झांसे में ना आए।

सावधान रहें।