शिमला
हिमाचल की चौदहवीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित और पहली बार सदन के सदस्य बने सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाँ ने मंगलवार को लोकतांत्रिक प्रणाली में विधायिका की भूमिका को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि कानून संसद और विधानसभा में बनाए जाते हैं और उन्हें बनाने वाले सांसद और विधायक ही हैं ।
पठानिया ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सदस्यों को बहुत कुछ सीखने को मिला ।वितीय दावे, बजट दस्तावेजों की समझ ,विशेषाधिकार सहित पीआरएस विधायी शोध के वक्ताओं की ओर संसदीय प्रणाली की जानकारी के साथ-साथ विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके उत्तरदायित्वों और कर्तव्यों को लेकर भी विस्तृत जानकारी मिली । उन्होंने कहा कि विधायकों को कम से कम समय में सही बोलने और सदन के समय के सदुपयोग के प्रशिक्षण अति आवश्यक है।
विधायकों को सदन के सदुपयोग का प्रशिक्षण बेहद आवश्यक: कुलदीप पठानिया

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन