धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को समापन हो गया । इस बीच सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने खूब हंगामा कर सदन से वाकआउट कर दिया ।
विपक्ष दल भाजपा ने बजट अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में उन्हें बोलने का अवसर नहीं देने का आरोप लगाया और इसे सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया।
इस बीच अंतिम दिन सदन में दो विधेयक ध्वनिमत से पारित किए गए । जिनमें एक राज्य सरकार के कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने और एक अन्य जीएसटी रिटर्न भरने का सरलीकरण का विधेयक शामिल रहे । सदन में कैग की रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री ने पेश की ।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन, विपक्ष के हंगामे के बीच दो विधेयक ध्वनिमत से पारित

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन