लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि, जनादेश का करता हूँ सम्मान : संजय सूद

शिमला
शिमला शहरी सीट से चुनाव में हार का सामना करने वाले भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि है और मैं इस जनादेश का सम्मान करता हूँ और शिमला शहरी के सम्मानित नागरिकों का आभार, अभिनंदन व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं शिमला शहरी की जनता को भाजपा को मिले स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त करता हूं। संजय सूद ने कहा कि वे हम आने वाले समय में क्षेत्र की आकांक्षाओं को पूरा करने और लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए काम करते रहेंगे।