राज्य बिजली बोर्ड में कर्मचारियों का टोटा, 2020 से चली आ रही इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर भर्ती परिणाम भी अधर में, अभ्यार्थी परेशान

शिमला
राज्य बिज़ली बोर्ड में कर्मचारियों की बहुत कमी पायी जा रही है अलग अलग जगहों पर कर्मचारियों की कमी होने के कारण बिज़ली विभाग का कार्य भी धीमा नजर आ रहा है। वहीं वर्ष 2018 के बाद वर्ष 2020 के सितंबर-अक्टूबर माह में निकाली गयी इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर 829 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया भी अभी तक पूरी नहीं हो पायी है। जिस कारण लिखित मैं चयनित अभ्यार्थी भी अंतिम परिणाम को लेकर अब असमंजस की स्थिति में हैं। लिखित में चयनित अभ्यार्थियों सहित वे अभ्यार्थी जो वर्षों से बिजली विभाग में जॉब की चाहत लिए तैयारी में जुटे हुए हैं उन सबका स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर से अनुरोध है कि वो जल्द से जल्द 829 पोस्ट कोड जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल का अंतिम परिणाम घोषित करें और साथ ही में उनका राज्य सरकार से भी निवेदन है कि उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के द्वारा लायी गयी 1840 नए पदों की घोषणा जिसमे टी मेट, लाइन मेन, जूनियर इंजीनियर,असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती अपेक्षित है की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द सामने लाया जाए। जिससे राज्य मैं बैठे इलेक्ट्रिकल ITI, डिप्लोमा और डिग्री बेरोज़गार अभ्यार्थियों को समय पर रोजगार मिल सके और साथ ही में राज्य बिज़ली विभाग में कर्मचारियों की कमी कुछ हद तक पूरी हो सके।