राजकीय माध्यमिक पाठशाला रामनगर में 5 अगस्त को 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना रोधक वैक्सीनेशन कैम्प होगा आयोजित

शिमला
अमृत महोत्सव के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला रामनगर में शुक्रवार, 5 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना रोधक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को कोरोना की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जाएगी । आप सभी से अनुरोध है कि यदि आपने कोरोना वैक्सीन नहीं ली है, तो इस कैंप में आकर वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।