शिमला
युवा कांग्रेस ने सोमवार को जयराम सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला, राज्य में बेरोजगारी, नशाखोरी, महंगाई, कानून व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतर कर जयराम सरकार होश में आओ व जोइया मामा मानदा नहीं बेरोजगारण री शुणदा नहीं…जैसी नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा युंकाईयों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैलरिकेड पर चढ़ कर विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई धक्कामुक्की में कई युवा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के कपड़े फ़टे और कई चोटिल हुए । चोटिल युंका प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी को बाद में पुलिस ने आइजीएमसी पहुंचाया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की विदाई निश्चित है सरकार की विदाई होने से कोई नहीं रोक सकता ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस चार साल से जयराम सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और अब कांग्रेस युवा ताकत के साथ से सत्ता में आएगी । इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जयराम की तानाशाही सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जोरदार तरीके से मोर्चा खोला है तो वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा हम हर हाल जनता के हित के लिए आवाज उठाते रहेंगे।
युवा कांग्रेस का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन,पुलिस के साथ धक्कामुक्की में कई कार्यकर्ता चोटिल

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन