शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में हुई आतंकी मुठभेड़ में शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के पिथ्वी गांव से संबंध रखने वाले 55 आरआर ग्रेनेडियर्स के सिपाही पवन कुमार की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कर्तव्यपरायण जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि शहीद पवन कुमार की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन