शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान भारतीय सेना के नायक अरविंद कुमार तथा पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद कुमार जिला कांगड़ा के मरूं गांव और प्रमोद नेगी जिला सिरमौर के शिलाई के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर जवानों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शोक संतप्त परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन