शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गुड़गांव में फिल्म अभिनेता, हास्य कलाकार व निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतीश कौशिक का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनका जीवंत अभिनय उभरते हुए कलाकारों के लिए सदैव प्ररेणास्रोत रहेगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन