शिमला
बेसहारा पशुओं के लिए उचित आश्रय सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव कदम उठा रही है।
इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से वर्चुअल माध्यम के द्वारा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में गौ सदन का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार ने सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को आश्रय देने और उनके लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन भी किया है।
राज्य सरकार द्वारा गौ वंश योजना के तहत राज्य में गौ सदनों को प्रत्येक गाय प्रतिमाह 500 रुपये की सहायता भी प्रदान की जा रही है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट