शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान के कार्यक्रम में लिफ्ट के समीप शनि मंदिर में भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंदिर एवं मंदिर परिसर की सफाई की।
मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठा कर मंदिर की सफाई की, उसके बाद मुख्यमंत्री ने शनि देव की मूर्ति के आगे शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है और लोग इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। आज नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश की जनता में सफाई को लेकर प्रतिस्पदा चल रही है यह आने आप मे ही ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश भी सफाई की दृष्टि से अग्रमी प्रदेशों में से एक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने इस दिन को सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया है, आज भाजपा ने बूथ स्तर तक सफाई अभियान के कार्यक्रम करें है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं शिमला मंडल के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन