शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का 26 मार्च, 2023 को 59वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक किरण भड़ाना ने विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बधाई दी तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, विधायक रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर यशपाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन