मानसून की दस्तक के साथ पेयजल परियोजनाओं में भरी गाद, पानी की आपूर्ति प्रभावित

शिमला

मानसून के दस्तक देते ही राजधानी शिमला में बुधवार को भारी बारिश से शहर को जलापूर्ति करने वाली गिरि पेयजल परियोजना हांफ गई है। मूसलाधार बारिश से गिरि नदी में भारी मात्रा में गाद जम गई है। इससे गिरि में पानी की लिफ्टिंग ठप्प हो गई है । बुधवार को गिरि में दिनभर पंपिंग नहीं हो पाई है, ऐसे में वीरवार को शहर में निर्धारित शैड्यूल के तहत पानी की आपूर्ति ज्यादातर इलाकों में नहीं हो पाएगी।