मल्याणा जंगल में 8वीं कक्षा की छात्रा पर जानलेवा हमला, अचेत अवस्था में मिली, आइजीएमसी में दाखिल

शिमला
राजधानी के मल्याणा के जंगल में 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में छात्रा को गर्दन,आंख,बाजू व सर पर चोटे आई हैं। छात्रा बेहोशी की अवस्था में आइजीएमसी में वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है।पुलिस ने अज्ञात सख्स पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को छात्रा के फिसलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है बहरहाल छात्रा के होश में आने पर ही वारदात का खुलासा हो सकेगा ।