मंडी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सीसीटीएनएस में प्रदेशभर में पहला स्थान किया हासिल

मंडी

केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (CCTNS) में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों की कार्य कुशलता को लेकर पुलिस मुख्यालय ने रैंकिंग जारी की है। इसके तहत अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपाय, असामाजिक तत्वों का डाटा, एफआईआर और अन्य मानकों को आधार बनाया गया है। रैंकिंग में मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर को प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। सीसीटीएनएस रैंकिंग में पुलिस थाना सुंदरनगर ने 29. 45 अंक हासिल किए हैं।