भाजपा से टिकट लेकर द्रंग से चुनाव लड़े आश्रय: कौल सिंह ठाकुर

शिमला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वीरभद्र सिंह का अनिल शर्मा के परिवार के संबंध में दिया गया आया राम और गया राम का बयान बिल्कुल सही था । आश्रय के इस कदम से ये एक बार फिर यह बयान सही साबित हो गया है। कौल ने कहा कि अब आश्रय भाजपा से टिकट लेकर द्रंग से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि आश्रय के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा उन्होंने कहा कि बीते 2019 के लोकसभा चुनावों में आश्रय शर्मा सब्सके अधिक मतों से हारने वाले प्रत्याशी रहे हैं ।