शिमला
भारतीय जनता पार्टी जिला महासू सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक सुरेन्द्र वर्मा के आकस्मिक निधन पर भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा, शिमला संसदीय क्षेत्र के संयोजक विक्रम वर्मा, जिला महासु सोशल मीडिया विभाग के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, जुब्बल कोटखाई के मंडल संयोजक आँचल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुनीत शर्मा ने कहा सुरेंद्र वर्मा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे उनके निधन से सोशल मीडिया विभाग और भारतीय जनता पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। भाजपा सोशल मीडिया विभाग ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति और शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट