भाजपा खेल सकती है विधायकों की खरीद-फरोख्त का खेल: विक्रमादित्य

शिमला
कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद अब लगातार ईवीएम गड़बड़ी की आशंका बनी हुई हैं ।जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी प्रत्यशोयों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के बहुमत के आस पास पहुंचने के स्थिति में भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त का खेल खेलकर भाजपा सीबीआई का डर दिखाते हुए विधायकों को अपने पाले में लाने की ओछी हरकत के कदम की ओर बढ़ सकती है।
विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस 45 सीटें जीत कर सत्ता में आएगी । उन्होंने हाईकमान से चुनैव नतीजे आने से पूर्व स्थिति को संभालने के लिए पर्यवेक्षक भेजने की मांग की है । उन्होंने कहा कि गोवा और मणिपुर में ऐसा देखा जा चुका है । उन्होंने भाजपा द्वारा जीतकर आने वाले आजाद प्रत्याशियों को भी अपने पक्ष में किए जाने का खेल खेल सकती है । विक्रमादित्य ने कहा कि चुन कर आने वाले विधायक और हाईकमान ही मुख्यमंत्री पर निर्णय लेंगे ।