भाजपा के उम्मीदवार तय, सभी सीटों जीतेंगे : जम्वाल
• ब्रिगेडियर कुशाल कारगिल हीरो
• महिलाओं को दिया दर्जा
• प्रतिभा सिंह , स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी ये ही उनकी एकमात्र विशेषता
शिमला
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने तीन विधानसभा के एवं एक संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित हो गए है, मंडी संसदीय क्षेत्र से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कारगिल हीरो रहे चुके है और वर्तमान में सरकार ने चेयरमैन भी है।
फतेहपुर से बलदेव ठाकुर पूर्व में 2012 में भाजपा से चुनाव लड़ चुके है और 30 वर्ष से भजापा नेता है। फतेहपुर से बलदेव ही फते होंगे।
अर्की से रतन पल सिंह जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और केवल 6000 मतों के अंतर से चुनाव हारे थे।
उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई से नीलम सरैईके को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है भाजपा ने हमेशा महिला को राजनीति में उचित दर्जा दिया है, महिला की 50% आबादी समाज मे है हम महिलाओं को पूरा स्थान देते है भाजपा महिला हितैषी राजनीतिक दल है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार ने 50% आरक्षण महिलाओं को पंचायती राज चुनावों में दिया था।
उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ा परिवार है और हमारे सभी कार्यकर्ता बराबर है।
चेतन बरागटा हमारे छोटे भाई है, आई टी के प्रदेश संयोजक है और विरिष्ठ नेता है।
उन्होंने कहा कि पिछली बार किरपाल परमार को पार्टी ने मौका दिया था और इस बार बलदेव ठाकुर को मौका दिया है।भाजपा एकजुट होकर इन चुनावों में उतरेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस की करनी और कथनी में फर्क है, मैनिफेस्टो में बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी पर आज तक पूरी नही हुई।
इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस के पास सीमित मुद्दे है पर आज तक उनका समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है, देश मे गांधी और प्रदेश में वीरभद्र परिवार हावी रहा। कांग्रेस को मंडी में कोई और प्रीतशी नही मिला यह हैरानी की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह वीरभद्र की पत्नी ये ही यह ही एकमात्र उनकी विशेषता है जब वह एक बार सांसद रहे उनकी कोई भी उपलब्धि नहीं रही।
उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर ज़मीन के नेता है और समाज की कठिनाइयों को समझते है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन