अर्की
केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ अर्की ब्लॉक कॉन्ग्रेस ने 2 अप्रैल को मंडल स्तर पर रैली के माध्यम से रोष प्रदर्शन किए जाने का एलान किया है। अर्की ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा आम जन को बढ़ती मंहगाई से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध कॉन्ग्रेस पार्टी रैली के माध्यम से आम जनता की आवाज को उठाकर सरकार के खिलाफ शान्तिप्रिय प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करेगी । सतीश कश्यप ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन रैली में अर्की के विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कश्यप ने बताया कि यह रैली हि०लो०नि०वि०विश्राम गृह अर्की से मंडलाधिकारी कार्यालय तक निकाली जाएगी । रैली के माध्यम से बढ़ती मंहगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर अर्की मंडलाधिकारी के माध्यम से हिमाचल के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई