बंगाला कॉलोनी टूटू में भूस्खलन,भवन का एक हिस्सा गिरा, खतरे की जद में आए कई भवन,कुनिहार-नालागढ़ सड़क में चलने वाले वाहन निरन्तर खतरे में

शिमला
शिमला में लगातार बारिश के बाद वीरवार को उपनगर टूटू में बंगाला कॉलोनी में भूस्खलन होने से एक भवन का एक हिस्सा गिरा भवन के मुख्य सामने वाले हिस्से से मलबा नीचे से गुजर रहे,कुनिहार-नालागढ़ सड़क तक जा पहुंचा । लगातार बारिश की संभावना के चलते जहां जहां साथ लगते अन्य भवनों को खतरा पैदा हो गया है तो वहीं  कुनिहार-नालागढ़ को जाने वाली सड़क पर से गुजरने वाले वाहन भी खतरे की संभावना में हैं ।