शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. नन्दलाल गर्ग को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक संगीत अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा । इसके साथ ही 92 वर्षीय नंदलाल गर्ग लोक संगीत में यह सम्मान हासिल करने वाले पहले लोक संगीतकार होने का इतिहास रचेंगे ।
इससे पूर्व स्वर्गीय हेतराम को लोक गीतों में संगीत अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था ।
प्रो. नंदलाल गर्ग के साथ-साथ उत्तराखंड के दाताराम और हरियाणा के महावीर को भी इस सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा ।
14 जुलाई 1932 को को जिला शिमला के धामी में जन्में प्रो. नंदलाल गर्ग वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के संगीत विभाग से सेवानिवृत हुए । हिमाचल के लोक संगीत का यह हीरा 1955 में आकाशवाणी शिमला में वाद्य यंत्र बजाने वाला प्रथम संगीतकार बन कर चमका । इस दौरान गर्ग ने लोक संगीत पर अनेक पुस्तकें लिखीं व कई वृतचित्र भी बनाए । आकाशवाणी शिमला के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर उन्हें सम्मानित भी किया गया था । प्रो.नंदलाल गर्ग के लोक संगीत की धूम अमेरिका और ग्रीस तक रही ।
इसी कड़ी में वर्ष 2019 से 2021 तक 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार व 19 हस्तियों को फेलो का सम्मान प्राप्त होगा । प्रदर्शन कला के क्षेत्र 10 लोगों को अकादमी अध्येता के रूप में चुना गया है । अकादमी पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम सिहित एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है ।
प्रो.नंदलाल गर्ग को मिलेगा लोक संगीत अकादमी पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत होगा हिमाचली हीरा

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन