प्रधानमंत्री देश की सेना एवं युवाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं : जयराम ठाकुर

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सेना एवं युवाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण गत दो वर्षों में सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री द्वारा “अग्निपथ योजना” की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अब “अग्निपथ योजना” के अंतर्गत युवाओं को राहत देने हेतु पहले वर्ष आयु सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का सराहनीय फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जहां देश के युवा लाभान्वित होंगे वहीं युवा अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने देवभूमि हिमाचल की ओर से इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया ।