शिमला
हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रदेश की बागडोर संभालने पर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संतराम शांडिल, जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष बलबन कश्यप, कार्यालय सचिव रूप कौशल और कार्यालय के पदाधिकारी बेलीराम आजाद, जीवन ठाकुर तथा सुन्दर लाल सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।
पेंशनर कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट