सोलन
हिमाचल प्रदेश के 52 वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर 31 प्रतिशत डी.ए देने का एलान किया वहीं हिमाचल के पेंशनरों को पंजाब के वेतन आयोग के आधार पर पेंशन लाभ दिए जाने की भी घोषणा की । इसके लिए सरकार 2500 करोड़ का सालाना अतिरिक्त खर्च वहन करेगी ।
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सोलन के ठोढो ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पे बैंड में सुधार के साथ कांस्टेबलों को भी समान वेतनमान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद नियुक्त कॉन्स्टेबल को अन्य श्रेणियों की तर्ज पर समान कार्यकाल के उपरांत वेतनमान के लिए पात्र माना जाएगा और जो भी कॉन्स्टेबल उच्च वेतनमान के लिए पात्र हैं उन्हें रिवाइज्ड पे स्केल के अनुसार तुरंत प्रभाव से उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए निर्धारित 35 हजार आय सीमा को 50 हजार करने और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रतिमाह 60 यूनिट बिजली निशुल्क व 125 यूनिट तक की खपत में प्रति यूनिट 1 रुपए अदा करने की सुविधा दिए जाने का भी एलान किया । इसके लिए सरकार 60 करोड़ का अतिरिक्त व्यय वहन करेगी। इसके साथ किसानों के लिए वर्तमान बिजली यूनिट 50 पैसे से 30 पैसे करने की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया ।
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री का सरकारी कर्मचारियों को 31% डी.ए का एलान,पुलिस कांस्टेबलों को भी तोहफ़ा..घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को भी राहत

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन