पूरे प्रदेश में चल रहा है भाजपा का महासंपर्क अभियान, अब हर घर भाजपा, घर घर भाजपा : नंदा

शिमला

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की पूरे प्रदेश भर में भाजपा का महासंपर्क अभियान बूथ स्तर पर पूरे उत्साह के साथ चल रहा है। हर बूथ पर कार्यकर्ता और नेता इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मना रहे है।
नंदा ने कहा कि ईसी कड़ी में आज अपर चक्कर बूथ में भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजेश घई की अध्यक्षता में महासंपर्क अभियान चलाया गया । इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा , कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, पार्षद किरण बावा, दिनेश शर्मा, सुरिंदर चौहान महासंपर्क अभियान में विशेष रूप में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा नेताओं ने भाजपा का झंडा लगाया और नेम प्लेट भी लगाई।
हर घर भाजपा, घर घर भाजपा के पथ पर यह कार्यक्रम चल रहा है।
भाजपा ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक एतिहासिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम की पूरे देश भर में सरहाना हो रही है। नंदा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बि एल संतोष ने भी बड़ चढ़ कर इस कार्यक्रम की सराहना की है।
भाजपा बूथ पर काम करना जानती है, इसलिए भाजपा सभी बूथों पर मजबूत है । नंदा ने कहा कि इस कार्यक्रम से भाजपा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा की भाजपा की आंधी के आगे आप की हवा टिक नहीं पाएगी, जिस प्रकार से आप पूरे हिमाचल प्रदेश में दुष्प्रचार कर रही है भाजपा ने इस महासंपर्क अभियान से आप को कड़ा जवाब दिया है।