परवाणू में गिरा 4 मंज़िला भवन, 5 मजदूर दबे 1 की मौत, रेस्क़यू के दौरान 3 सुरक्षित निकाले 1अभी भी लापता

परवाणू

परवाणू में मंगलवार को सेक्टर दो में मरम्मत कार्य के दौरान 4 मंजिला भवन भरभरा कर जमीदोंज हो गया । घटना में कुल 5 मरीज मलबे में दब गए । रेस्क़यू के दौरान मलबे में दबे 5 मजदूरों में से 3 को सुरक्षित बाहर निकाला गया जबकि एक की इस घटना में मौत हो गई । अभी भी एक मजदूर के मलबे में ही दबे होने के चलते तलाश अभियान जारी है । घटना के समय जे सी बी मौके पर खुदाई कर रही थी । सरकार ने प्रभावितों को हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया है ।