शिमला
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा की उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनको पद्मश्री मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
नेकराम शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश से मिलने का बहुत आनंद आया और यह बैठक तकरीबन एक घंटा चली ।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जगत प्रकाश नड्डा ने उनसे बात की उससे बिल्कुल प्रतीत नहीं होता कि वह एक इतनी बड़े विश्व राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है । नड्डा का स्वभाव एकदम विनम्र, सरल और स्नेहपूर्ण है।
इस मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी मलिका नड्डा भी उनके साथ रही और उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की और हमारा मनोबल बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम प्राकृतिक खेती को बुलंदियों पर पहुंचाने में कामयाब होंगे और जिस प्रकार से सभी बड़े नेताओं का साथ इस उत्तम कार्य के लिए मिला है वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन