नोफल वेलफेयर एन्ड चैरिटेबल संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े व कंबल

नोफल वेलफेयर एन्ड चैरिटेबल संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े व कंबल

शिमला
नोफल वेलफेयर एन्ड चेरिटेबल सोसायटी ने आइजीएमसी कैंसर अस्पताल गुरु नानक का घर में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ें व कंबल वितरित किए ।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि इस तरह के सामाजिक भलाई के कार्य आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेंगे। गुरमीत सिंह ने कहा कि संस्था आगामी 15 जनवरी तक वस्त्र और कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाए रखेगी ।
इस दौरान अबु, लकी, अंकिता, विनय, अविनाश सहित नोफल संस्था की तमाम टीम उपस्थित रही ।