शिमला
शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता जी.एस.बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिग्गज नेता जी.एस.बाली के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, दिल को बहुत पीड़ा हुई, वह एक बहुत ही नेक दिल इंसान थे। हमारे पिता वीरभद्र सिंह के साथ उनके बहुत घनिष्ठ सम्बंध थे और चालीस साल की दोस्ती थी।
जब भी वह कोई काम बाली जी को करने के लिए कहते थे, बाली जी सब काम छोड़ तुरंत उस पर लग जाते थे और उसे पूरा करके दिखाते थे वह चाहे कितना भी कठिन कार्य क्यूँ ना हों। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुःख के समय में हौसला और साहस दें।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट