जेओए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 2989 अभ्यार्थी स्किल टेस्ट के लिए चयनित

शिमला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेओए (आईटी) पोस्ट कोड 939 भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नकल के कारण यह भर्ती प्रक्रिया विवादों में रही है। आयोग ने पोस्ट कोड 939 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 295 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2021 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 24 अप्रैल 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इन पदों के लिए सूबे के 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 2989 अभ्यार्थियों को स्किल टेस्ट के लिए चयनित किया गया है।