शिमला
शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुए दयानंद पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । बीते दिनों हुई भारी बारिश से दयानंद पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग के साथ लगते बेसमेंट का डंगा ढह गया था । जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात बरतते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से से जुड़ी शिक्षण संबंधी एक्टिविटीज को तत्काल बंद करते हुए अन्यत्र शिफ्ट किया और सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूल को शिफ्ट वाईज चलाने का निर्णय लिया ।
भारी बरसात से राजधानी में हुए नुकसान की जांच व राहत कार्यों को लेकर एक्टिव मोड में चल रहे शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल का निरीक्षण किया । इस दौरान विधायक के साथ PWD एक्सियन, नगर निगम एक्सियन, AP शिमला एवं अन्य कर्मचारी मोजूद रहे। विधायक जनारथा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तुरंत इस समस्या का समाधान करने के आदेश दिए और स्कूल के परिजनों के साथ मिलकर बारिश रुकने के तुरंत बाद स्कूल की बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त हिस्से को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिए जाने का आश्वासन दिलाया । जनारथा ने कहा कि हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्या अनुपमा व टीचिंग स्टाफ द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया ।
जनारथा ने दयानंद पब्लिक स्कूल का किया निरीक्षण कहा बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन