शिमला
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के तरकशों से एक बार फिर तीखे सियासी वारों की शुरुआत हो गई है । सुक्खू सरकार द्वारा पूर्व सरकार के चुनावी वर्ष के कार्यों के रिव्यू किए जाने के फैसले से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के “कांग्रेस बदले की भावना से कर रही काम” का बयान आया। जिसके जवाब में आज किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने तंज करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर अभी हार के सदमे में हैं तभी ऐसी बाते कर रहे हैं । नेगी ने कहा कि हर नई सरकार पूर्व सरकार के चुनावी वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा करती है और गैरजरूरी निर्णयों को पलटती है, इसमें कुछ नया नहीं है ।
उधर शिमला में रणधीर शर्मा द्वारा प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस सरकार द्वारा अटल टनल की शिलान्यास पट्टिका से छेड़छाड़ की सूरत की संभावना, में सड़क पर उतरने के बयान पर नेगी ने कहा कि रणधीर शर्मा इस समय आहत हैं और बात को घुमा-फिरा कर करने की उनकी आदत है । नेगी ने कहा कि भाजपा अटल टनल को लेकर राजनीति करती है । अटल टनल के लिए पैसा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में ही सैंक्शन किया गया था । नेगी ने कहा कि काँग्रेस सरकार ने नई पट्टिका लगाने का फैसला नहीं बल्कि पुरानी पट्टिका को स्टोर रूम से बाहर निकालकर दुबारा पुरानी जगह पर लगाए जाने का फैसला लिया है ।
विक्रम ठाकुर के रिव्यू के सवाल के जवाब में नेगी ने कहा कि छह महीने क्या अगर जरूरत पड़ी तो हम 5 वर्ष का रिव्यू कर पूरा पोस्टमार्टम करेंगे ।
छह माह का रिव्यू क्या, जरूरत पड़ी तो हम 5 वर्ष तक का पूरा पोस्टमॉर्टम करेंगे: जगत नेगी

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन