घंडल में संस्कृत अकादमी खोलने का करेंगे प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

शिमला
पी.डब्ल्यू.डी. एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने शिमला के संस्कृत महाविद्यालय फागली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान संस्कृत कॉलेज के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्यातिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार घण्डल में संस्कृत अकादमी खोलने का प्रयास करेगी । उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कालेज की चार दिवारी का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने कॉलेज में पीजी कक्षाएं आरंभ करने को लेकर मामले को शिक्षा विभाग के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया ।
छात्रों की शिक्षा से संबंधित और कॉलेज के लिए कुछ अहम घोषणाएं की । मंत्री ने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय के युवा छात्र हमारी संस्कृति और संस्कृत भाषा को कायम रखे हुए हैं।
इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर संम्मानित किया और समारोह में रंगारंग कार्यक्रम के लिए 25 हजार की राशि भेंट की ।इस के साथ उन्होंने डॉ मनोहरलाल शर्मा और शुभम दीक्षित द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया ।