कौन बनेगा करोड़पति फेम अरुणोदय समेत माता-पिता ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने कहा यूं ही बढ़ाते रहो माता पिता और हिमाचल का नाम

शिमला
प्रसिद्ध कार्यक्रम “कौन बनेगा करोड़पति” में बेहतरीन प्रदर्शन कर देवभूमि हिमाचल को गौरवान्वित करने वाले अरुणोदय और उनके पिता जगदीश शर्मा माता ममता ने शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि प्रतिभाशाली अरुणोदय अपने माता-पिता के संस्कार और राज्य की संस्कृति को काफी तव्वजो देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा आप यूं ही अपने माता-पिता और हिमाचल का नाम ऊंचा करते रहें। मुख्यमंत्री ने अरुणोदय के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।