कोरोना फिर दिखाने लगा डरावना रूप मंडी में 3 की मौत, 670 नए मामले आए सामने 441 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ

शिमला
कोरोना एक बार फिर अपना डरावना रूप दिखाने लगा है। शनिवार को सूबे के मंडी जिला में कोरोना से ग्रसित 3 मरीजों की मौत हो गई जबकि 6कोरोना के 670 नए मामले सामने आए । इन तीन मौतों के साथ अब हिमाचल में हुई मौतों का आंकड़ा 4,136 तक जा पहुंचा है । उधर शिमला के igmc और मेडिकल कॉलेज टांडा सहित सूबे के बड़े अस्पतालों में कोरोना से ग्रसित मरीजों की आमद को देखते हुए बिस्तर बढ़ाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है । सूबे में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,885 पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरोना के 60 मरीज अभी अस्पतालों में दाखिल हैं । इस बीच सुखद ये है कि शनिवार को कोरोना के 441 पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं ।