किसी पद के पीछे भागने वालों में से नहीं हूँ, हिमाचल के लोगों के हित में काम करने में रखता हूँ विश्वास: विक्रमादित्य

शिमला
विक्रमादित्य सिंह ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने के हाईकमान के फैसले का स्वागत करते हुए सोनिया गांधी, खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह हमेशा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए खड़े हैं और हिमाचल के 6 बार के मुख्यमंत्री रहे उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने भी काँग्रेस को मजबूत करते हुए उन्हें यही सीख दी है ।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह किसी पद के पीछे भागने वालों में से नहीं हैं। पार्टी ने अब तक उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे उन्होंने बाखूबी निभाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी यदि पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपती है तो वह उसका सम्मान करेंगे । विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे हिमाचल के लोगो के हित में काम करने में विश्वास रखते हैं और उसके लिए उन्हें किसी पद की आवश्यकता नहीं है ।