शिमला
शिमला में बुधवार को किसानों बागवानों ने माल रोड पर 27 संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर धारा 144 तोड़ते हुए करीब दो घँटे प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन शुरू किया ।
इस दौरान सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की धक्कामुक्की के बीच प्रदर्शकारियों को गिरफ्तार कर बालूगंज और सदर थाने ले जाया गया ।
इसके बाद बालूगंज थाने में भी प्रदर्शनकारियों ने जोईया मामा के नारे लगाते हुए नारेबाजी कर नाटी डाली। 20 सूत्रीय मांग पत्र की अनदेखी और सरकार की वादाखिलाफी से नाराज संयुक्त किसान मंच ने सरकार को 1987 और 1990 कि तर्ज पर अगर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान के अनुसार मंडियों में बागवानों का शोषण किया जा रहा है । सरकार अडानी, आढ़तियों व खरीददारों को फायदा पहुंचाने में मशगूल है। कीटनाशकों पर अनुदान बहाल के दावे हों या फिर सेब कार्टन पर जीएसटी लौटाने का वादा सब हवा हो गया । संयुक्त किसान मंच ने अब आंदोलन के तीसरे चरण में सैंज, रोहड़ू और रामपुर स्तिथ सी के स्टोरों का घेराव कर अडानी के तीनों सीए स्टोर पर ताले जड़ने का एलान किया है ।
किसानों-बागवानों ने शिमला के माल रोड पर धारा -144 का उलंघन कर दी गिरफ्तारियां, आंदोलन के तीसरे चरण में अडानी के तीनों सीए स्टोर पर तालाबंदी का किया एलान

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट