शिमला
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिला। प्रेम ठाकुर ने अपनी युक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।
प्रेम ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से जिला शिमला के तीनों मंडलों में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए और जो विकास कार्य भाजपा की सरकार के दौरान हुए थे उन पर भी विराम लग गया है।
हम भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान करते हुए कांग्रेस के हर नकारात्मक कदम के खिलाफ आवाज उठाने का सकारात्मक प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह हजार से ज्यादा संस्थान बंद करने का कार्य इस कांग्रेस सरकार ने किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है, विकास के ऊपर अगर विराम लगाया गया है तो वह कांग्रेस सरकार के दौरान में लगाया है।
नगर निगम शिमला में भी कांग्रेस को घेरने की एक सकारात्मक रणनीति भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई जाएगी।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन