कत्थक नर्तक सम्राट बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से 83 वर्ष की उम्र में निधन

दिल्ली

कत्थक नर्तक सम्राट बिरजू महाराज का उनके निवास स्थान पर छाती में दर्द उठने के बाद 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । बिरजू महाराज के आकस्मिक निधन से पूरा देश कला प्रेमी के इस तरह अचानक चले जाने से दुखी है । राष्ट्रपति ने इसे एक युग का अंत व प्रधानमंत्री ने बिरजू महाराज के जाने को कला जगत को भारी क्षति करार दिया ।