शिमला
नगर निगम शिमला चुनाव में प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए एक लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। इससे अधिक राशि खर्च किए जाने की सूरत में प्रत्याशी की सदस्यता को रद्द किए जाने का प्रावधान है ।
नगर निगम चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी शिमला आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी । इस दौरान बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।
इस बैठक में एडीएम कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान, एसी टू डीसी डॉ पूनम बंसल, शिमला शहरी एसडीएम भानू गुप्ता, एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर, तहसीलदार शिमला शहरी एचएल घेजटा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता मौजूद रहे ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन