शिमला
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ आम आदमी परतु ने हिमाचल की जनता को 5 सौगातों की गारंटी दी है ।
आप नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शिमला पहुंचकर चुनावी बिसात बिछाई। मनीष सिसोदिया ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो पार्टी प्रदेश में प्रत्येक परिवार के बच्चे को मुफ्त और अच्छी शिक्षा देगी उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक प्रत्येक स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली पर पर लगाम लगाई जाएगी सिसोदिया ने गैरेन्टी देते हुए कहा कि यदि आप आई तो कच्चे शिक्षकों को पक्की नोकरी और शिक्षकों को केवल पढ़ाई से संबंधित कार्य सौंपने की बात कही। सिसोदिया ने कहा कि आप की सरकार आने के बाद लोगों को फुल रोजगार की गारंटी दी जाएगी । उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक केवल समस्याएं और मुद्दे ही दिए हैं, कॉन्ग्रेस हो या भाजपा दोनों पार्टियों ने अब तक सत्ता का ही आनंद लिया है ।
इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सब्सके अलग काम करके दिखाएगी। दिल्ली मॉडल पर हिमाचल का भी विकास किया जाएगा । मान ने कहा कि हमने पंजाब में भ्रष्टाचार मिटाने की लड़ाई शुरू की है, पंजाब में अब सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपने काम को ईमानदारी से निभा रहे हैं।
भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते थे कि हर आदमी के खाते में 15 लाख आएंगे, जो आज तक नहीं आए । उन्होंने कहा कि ऐसे जुमलों से महज जनता का बेवकूफ बनाया जा रहा है और कुछ नहीं । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी समस्याओं को हल करने में भरोसा रखती है ।
आम आदमी पार्टी ने बिछाई चुनावी बिसात, मुफ्त शिक्षा, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नियंत्रण, कच्चे शिक्षकों को पक्की नोकरी जैसी 5 सौगातों की दी गारंटी

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन