शिमला/नालदेहरा
74 वां गणतंत्र दिवस आज प्रदेश भर में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली ।
इसी कड़ी में शिमला की नालदेहरा ग्राम पंचायत के सैव में आदर्श युवक मंडल सैव द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
गणतंत्र के गौरव गान में,
भारत की शान में
आओ फहराएं तिरंगा
संविधान के सम्मान में ।
पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए आदर्श युवक मंडल सैव द्वारा उत्साह से लबरेज होकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया ।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आदर्श युवक मंडल सैव द्वारा युवाओं के लिए चमच्च रेस, मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ जैसी खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
गणतंत्र दिवस की इस धूम में खेलों के साथ-साथ पहाड़ी नृत्य ने भी खूब समा बांधा । पहाड़ी नृत्य में अक्षरा और पीयूष की सुंदर नाटी नृत्य ने सबका मन मोह लिया ।
इस अवसर पर आदर्श युवक मंडल सैव के प्रधान कपिल गांधी व पूर्व उप-प्रधान इंद्रदेव एवं वर्तमान उप-प्रधान सुमित ठाकुर, सचिव ज्योति कश्यप, कोषाध्यक्ष कल्पना व प्रवीण कुमार एवं स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।
इस अवसर पर प्रधान कपिल गांधी ने युवाओं को अपने संबोधन में देशभक्ति की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट