शिमला
राजधानी शिमला के रिज मैदान और मॉलरोड़ पर नव वर्ष के सेलिब्रेशन में सराबोर पर्यटकों की टोलियां उस वक्त हैरत में पड़ गई जब पुलिस एकाएक लाउडस्पीकर पर रिज और मॉल रोड़ को खाली करने के निर्देश देती सुनाई दी । किसी आतंकी घटना की संभावना के पंजाब से मिले आई.बी इनपुट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पुलिस को मिली अनुमति के बाद पुलिस द्वारा की गई इस कारवाई के बीच कुछ पलों के लिए अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया । किसी को इसके पीछे की वजह मालूम नहीं लेकिन पुलिस के इस एक्शन के बाद मामला गंभीर हो गया । नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात 8 बजे रिज और मॉलरोड़ पर सन्नाटा पसर गया, रिज पर वाटर टैंक को उड़ाने की धमकी की आशंकाओं के बीच हुई इस कारवाई के बाद रिज पर केवल बम और डॉग स्कॉयड के साथ तलाशी अभियान मोड इख्तियार कर पुलिसकर्मी मौजूद रहे । डी.सी शिमला के अनुसार रिज और मॉल रोड़ पर पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ के इकट्ठा होने से कोविड नियमों के उलंघन को देखते हुए ये निर्णय अमल में लाया गया।
लेकिन पुलिस द्वारा एकाएक की गई इस कारवाई को सुरक्षा की दृष्टि से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
बहरहाल ख़ाकी के इस एक्शन से पर्यटकों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन में व्यवधान पड़ता दिखाई दिया ।
आतंकी घटना की आशंका के बीच ख़ाकी ने खाली करवाया रिज व मॉलरोड़, 8 बजे के बाद केवल आपातकाल परिस्थितयों में अनुमति के बाद एंट्री की इजाज़त

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन