आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव नियुक्त

शिमला
आईएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है ।
वीरवार को कार्मिक विभाग की ओर से 1995 बैच के आईएएस अधिकारी भरत को सीएम के प्रधान सचिव के अलावा कर एवं आबकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है । इसके साथ ही खेड़ा के पास प्रधान सचिव, पीडब्ल्यूडी, गृह एवं विजिलेंस, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, सैनिक कल्याण व संसदीय कार्यों का जिम्मा भी रहेगा ।