अर्की सायर मेला निमंत्रण पत्र से विधायक का नाम गायब, भड़की कांग्रेस ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

अर्की
अर्की सायर मेले के निमंत्रण पत्र में स्थानीय विधायक संजय अवस्थी का नाम गायब होने पर ब्लॉक कॉन्ग्रेस अर्की ने कड़ा रोष व्यक्त किया है । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश कश्यप की अगुवाई में शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी अर्की के माध्यम से डीसी सोलन को एक मांगपत्र सौंप कर निमंत्रण पत्र पर अर्की विधायक संजय अवस्थी का नाम दर्शाए जाने की मांग की ।
सतीश कश्यप ने कहा कि गतवर्षों की तरह इस वर्ष भी सायर मेले का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से किया जा रहा है, जो प्रसन्नता का विषय है लेकिन बड़े ही खेद का विषय है कि सायर मेले में मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि के तौर पर सिर्फ वर्तमान सरकार में मंत्रियों व विभिन्न विभागों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को ही बुलाया गया है। इसमें कही भी स्थानीय विधायक संजय अवस्थी का नाम नहीं लिखा गया है। जिसका हमें बहुत ही खेद है। कश्यप ने कहा कि मेले भाई-चारे व सद्भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मनाये जाते है। परन्तु प्रशासन व सरकार द्वारा इस तरह की तुच्छ राजनीति इन आयोजनों में नहीं होनी चाहिए। इस तरह के कृत्य से अर्की विधानसभा की जनता में भारी रोष है।